कातिकोड़ा : युवती ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

जेटेया थानांतर्गत कातिकोड़ा गांव के स्कूल साई निवासी सोमवारी गोप (19) ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। वह छाता पर्व देखने के बाद गांव लौटी थी। घटना के समय उसके भाई-बहन घर पर नहीं थे। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सभी सदस्य अनाथ हो गए हैं।

कातिकोड़ा : युवती ने फांसी लगाकर दी जान

जेटेया थानांतर्गत कातिकोड़ा गांव के स्कूल साई निवासी सोमवारी गोप ( 19) नामक युवती का ने शुक्रवार दिन को लगभग बारह बजे घर में साड़ी को गले में फंदे डालकर खुदकुशी कर ली।सूचना मिलने पर जेटेया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार सोमवारी गोप अपने सहेलियों के साथ झींकपानी के चोया गांव में आयोजित छाता पर्व देखने गई थी।पर्व देखने के बाद शुक्रवार को सुबह गांव लौटी थी।उसने दिन के करीब ग्यारह बजे कमरे के भीतर प्रवेश करने के बाद गले में साड़ी फांदकर खुदकुशी की थी।घटना के समय उनके सभी पांचों भाई-बहन घर पर नहीं थे।गांव के लोग घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई

जेटेया थाने पुलिस ने थाने में यूडी केस दर्ज कर खुदकुशी की वजह जानने में जुटी है।बताया जाता है कि इनके पिता दामू गोप की मृत्यु हो चुकी है और उसकी पत्नी कहीं बाहर काम करने के लिए निकली है कि आजतक उसका कोई पता नहीं है।

परिवार की स्थिति

घर में छह सदस्यों वाली परिवार की बड़ी बहन सोमवारी गोप अपने छोटी बहन रजनी गोप,बेलमती गोप,सुशांति गोप,सचिता गोप और छोटे भाई सोनाराम गोप के साथ रहते थे।बड़ी बहन सोमवारी गोप आसपास के क्षेत्र में मेहनत मजदूरी कर भी बहनों का पालन पोषण कर रही थी।उसके निधन के बाद पांच सदस्यीय वाले भाई-बहनें रजनी गोप,बेलमती गोप,सुशांति गोप,सचिता गोप और सोनाराम गोप अनाथ हो गए हैं और दाने दाने के मोहताज हो गए हैं।

समुदाय की प्रतिक्रिया

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही शोक संतप्त परिवार से मिलने समलेश्वरी मंदिर कोर कमिटी अध्यक्ष गणेश चन्द्र गोप,युवा समिति अध्यक्ष चन्द्रमोहन गोप,चन्द्रभानु गोप,विनित गोप आदि कातीकोड़ा गांव पहुंचे हुए थे।चन्द्रमोहन गोप ने बीडीओ पप्पू रजक से मुलाकात कर सरकारी स्तर से परिवार की सहयोग की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोमवारी गोप की उम्र क्या थी?
सोमवारी गोप की उम्र 19 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।