Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTragic Suicide of 25-Year-Old Tribal Man in Chaibasa Due to Substance Abuse
करलाजोडी गांव में विक्षिप्त युवक ने लगाई फांसी

करलाजोडी गांव में विक्षिप्त युवक ने लगाई फांसी

संक्षेप:

चाईबासा के करलाजोडी गांव में 25 वर्षीय आदिवासी साधु चरण पुरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नशीले पदार्थों का अधिक सेवन कर रहा था, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। परिजनों ने बताया कि...

Wed, 15 Oct 2025 12:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत करलाजोडी गांव आदिवासी 25 वर्षीय साधु चरण पुरती ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक अधिक नशीले पदार्थ का सेवन करता था,जिस से कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं चल रहा था। मंगलवार को भी वह शाम को पुरे नशे में घुत होकर घर आया और अपने कमरे में चला गया। जब रात को पपरीजन उसे खाना खाने के लिए आवाज लगायी तो वह कमरे से नहीं निकला।इस के बाद पीछे से खिड़की की तरफ जाकर देखा गया तो उसे फांसी के फंदे में लटका पाया गया। इस के बाद घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीण मुंडा के द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से अघीक मात्रा में नशीले पदार्थों का सेवन करने का आदत लग गया था।मना करने पर भी नशा करने से नहीं छोड़ रहा था।अघीक नशा करने से दिमागी हालत भी खराब हो गया था।यही कारण है कि नशे की हालत में फांसी लगा लिया है। परिजनों ने बताया कि मैट्रिक पास करने के बाद आगे पढ़ाई भी नहीं किया।