Chaibasa News: मुफस्सिल के लुपुगंगुटू गांव में अधेड़ ने फांसी लगायी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा के लुपुगंगुटू गांव में जकड़ा देवगम ने मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात करीब 8 बजे उन्होंने अपने घर के पास एक पेड़ से लटककर जान दी। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाया गया।

Chaibasa News: मुफस्सिल के लुपुगंगुटू गांव में अधेड़ ने फांसी लगायी

Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत लुपुगंगुटू बड़ा गुईरा गांव निवासी जकड़ा देवगम ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को रात के लगभग 8 बजे मृतक अपने घर से निकला और कुछ दूर जाकर एक पेड़ में रस्सी से फांसी का फंदा बांद कर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।देर रात में एक ग्रामीण शौच के लिए जंगल की जा रहा था तो जकड़ा देवगम को फांसी के फंदे से लटका देखा। उसने तुरंत मृतक के परिजनों को घटना का सूचना दी। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर घर ले गए ।

गुरुवार को सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से मृतक का दिमाग़ी हालत ठीक नहीं चल रहा था।यही कारण है कि वह फांसी लगा लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaibasa News: मुफस्सिल के लुपुगंगुटू गांव में अधेड़ ने फांसी लगायी