दुमबीसाई में युवती ने लगाई फांसी
चाईबासा के दुम्बीसाई गांव में 35 वर्षीय शबनम बारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गई और सुबह परिजन उसे फांसी से लटका हुआ पाए। परिवार ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाईबासा । मुफस्सिल थाना के दुम्बीसाई गांव निवासी चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शबनम बुधवार को रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। गुरुवार को सुबह में परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो शबनम को फांसी के फंदे से लटका पाया गया। आनन-फानन उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई।
परिजनों ने बताया कि शबनम कुछ दिनों से परेशान लग रही थी। शायद उसी से फांसी लगा ली है।इघर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


