Chaibasa News: गुवा : संतान नहीं होने से आहत महिला ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: चाईबासा के सेवा नगर में 21 वर्षीय खुशी गुछाइ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात लगभग 10:30 बजे वह अकेली थी। रात में पति ने उसे फांसी पर लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी।

Chaibasa News: चाईबासा। गुवा थाना अंतर्गत सेवा नगर निवासी राजा करवा की पत्नी 21 वर्षीय खुशी गुछाइ ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बुधवार के रात लगभग 10:30 बजे अपने घर में अकेली थी। उसी समय वह घर के धारण में दुपट्टा से फांसी का फंदा बांध के झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जब उसका पति देर रात में घर आया तो पत्नी को फांसी के फंदे से झूलता पाया। इसके बाद वह आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना थाना पुलिस दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतका के पति राजा करवा ने बताया कि 4 साल पहले शादी हुई थी। हमेशा संतान के बारे में सोचती रहती थी।


