सड़क दुघर्टना में पत्नी की मौत, पति जख्मी

Mar 11, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के कुजू गांव में एक सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय यमुना गोप की मौत हो गई। वह अपने पति मुकेश गोप के साथ स्कूटी पर जा रही थी जब एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां यमुना गोप को मृत घोषित कर दिया गया।

सड़क दुघर्टना में पत्नी की मौत, पति जख्मी

चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत कुजू के तेलाइ गांव निवासी 32 वर्षीय यमुना गोप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका पति मुकेश गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर तेलाई से हाटगम्हरिया के हाटगम्हरिया के बिनसाईं में एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाईपास के पास एक ट्रेलर वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने यमुना गोप को मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।