सड़क दुघर्टना में जख्मी व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत एक जख्मी

May 07, 2026 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में सड़क दुर्घटना में मझगांव के निवासी डेबरा पिंगुवा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह और उसके साथी श्रीधर तिरिया एक बाइक पर सवार थे, जब उनका एक्सीडेंट हुआ। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। डेबरा की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सड़क दुघर्टना में जख्मी व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत एक जख्मी

चाईबासा। सड़क दुर्घटना में जख्मी मझगांव के कदवाडीह निवासी 35 वर्षीय डेबरा पिंगुवा की इलाज के दौरान सदरअस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसका जख्मी साथी 25 वर्षीय से श्रीधर तिरिया का उपचार सदरअस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हो दोनों बुधवार को दोपहर में एक बाइक पर सवार होकर अंधारी हट जा रहे थे। रास्ते में धनसारी के पास अचानक दोनों बाइक से समेत गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान डेबरा पिंगुवा की मौत हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिसको मिली ।

पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को डेबरा और श्रीघर एक बाइक पर सवार होकर अंघारी जा रहे थे। रास्ते में बाइक समेत गिर जाने से दोनों जख्मी हो गए थे। इलाज के दौरान डेबरा पिंगुवा की मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।