सड़क दुघर्टना में जेटेया के युवक की जगन्नाथपुर में मौत
चाईबासा 1मार्च फाइल 11 सड़क दुघर्टना में जेटेया के युवक की जगन्नाथपुर में मौत

चाईबासा। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मोगरा गांव के पास सड़क दुघर्टना में 20 वर्षीय दिशु सिंकू की मौत हो गई। दिशु सिंकू जेटेया थाना अंतर्गत कोकायता गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात मृतक बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में मोगरा गांव के पास अचानक वह बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार दोपहर बाद सदर अस्पताल पहुंची।
परिजनों ने बताया कि दिशु सिंकू शनिवार को मागे पर्व के अवसर पर अपने रिश्तेदार के घर जगन्नाथपुर से आगे गया था। रात को घर लौटने के क्रम में मोगरा गांव के पास बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



