चार चक्का वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत
एक सड़क दुर्घटना में झारखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय श्रेया हेंब्रम की मौत हो गई। वह अपनी सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी, तभी एक चार चक्का वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना अंतर्गत जोंको शासन गांव निवासी 16 वर्षीय श्रेया हेंब्रम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को वह अपनी सहेलियों के साथ पांड्राशाली से ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में बिंदीबासा के पास विपरीत दिशा से एक चार चक्का वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे देर शाम को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने बताया कि मृतका भोया स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


