झींकपानी : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, छात्र की मौत

Feb 27, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा के बेटेया आसुर गांव के 10 वर्षीय कृष्णा मुंदुइया की मंझारी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

झींकपानी : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, छात्र की मौत

चाईबासा, संवाददाता। झींकपानी थाना अंतर्गत बेटेया आसुर गांव निवासी 10 वर्षीय कृष्णा मुंदुइया की मंझारी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मंझारी के बारूसाइ गांव में रहकर बारूसाई स्कूल में ही कक्षा तीन में पढ़ता था। मृतक झींकपानी के बेटेया आसुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ जेनजेडा हाट से बारूसाईं लौट रहा था। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसके दोस्त को चोट नहीं लगी।

कृष्णा को घटनास्थल से उठाकर मंझारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।