हाटगम्हरिया बीडीओ सालकु हेम्ब्रम का हुआ निधन
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
चाईबासा के हाटगम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम का मंगलवार को निधन हो गया। वे किडनी की बिमारी से पीड़ित थे और जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से हाटगम्हरिया प्रखंड और जिला में शोक की लहर दौड़ गई। वे पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल के निवासी थे।
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हाटगम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम का निधन मंगलवार को हो गया। वे काफी दिनों से किडनी की बिमारी से ग्रसित थे। जिसके बाद कुछ दिनों से टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती थे। जहां मंगलवार को अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलने के बाद हाटगम्हरिया प्रखंड परिवार और प्रखंड के लोगों के साथ जिला में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे मूलतः पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल के निवासी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


