Chaibasa News: मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा के बामेहातु गांव में रविवार सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से 35 वर्षीय सुखमति बानरा की मौत हो गई। सुबह 7 बजे मुंह धोते समय दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुँचाया लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Chaibasa News: मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत

Chaibasa News: चाईबासा। तांतनगर ओपी क्षेत्र के बामेहातु गांव में रविवार सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से 35 वर्षीय सुखमति बानरा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुखमति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे सुखमति घर के बाहर बैठकर मुंह धो रही थीं। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश से भीगी और कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया गया कि पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार पूरी तरह नरम हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।