नहाने के दौरान तालाब में डूबे से बच्चे की मौत
चाईबासा के तांतनगर ओपी अंतर्गत बड़दा डीह गांव में 6 वर्षीय सूर्या कुंकल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चों के साथ नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। परिवार को सूचना मिलने पर उसने देर रात तालाब से सूर्या को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चाईबासा।तांतनगर ओपी अंतर्गत बड़दा डीह गांव निवासी माधव चंद्र कुंकल के 6 वर्षीय बेटे सूर्या कुंकल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम में गांव के बच्चों के साथ सूर्या कुंकल नहाने के लिए गांव का तालाब गया था। नहाने के दौरान गहरा पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना बच्चों ने उसके परिजनों को दिया।परिजन बच्चे को देर शाम तालाब से निकाल पाए,तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना की सूचना बुधवार को सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस बड़दा डीह गांव जा कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई।
परिजनों ने बताया कि तालाब में स्नान करने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


