जेटेया तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत
चाईबासा के सरवाई मुंडासाइ गांव में 52 वर्षीय प्रेम पुरती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह मागे पर्व मनाने के लिए बड़ा कुंदरु जोर गए थे। घर लौटते समय नशे में तालाब में स्नान करते समय डूब गए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

चाईबासा। तालाब में डूबने से जेटेया थाना अंतर्गत सरवाई मुंडासाइ गांव निवासी 52 वर्षीय प्रेम पुरती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेम पुरती मागे पर्व बनाने के लिए बड़ा कुंदरु जोर गांव गए थे। बुधवार की शाम घर वापसी आने के दौरान वह तालाब में स्नान करने चले गए ।इसी दौरान गहरा पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह तालाब से शव को बाहर निकल गया ,इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए गुरुवार को दोपहर बाद सदर अस्पताल लाई।
परिजनों ने बताया कि प्रेम पुरती बड़ा कुंदरु जोर मागे पर्व मनाने गए हुए थे, वापस आने के दौरान वह काफी नशे में थे और तालाब में स्नान करने के लिए चले गए ।इसी दौरान गहरे पानी में डूबने जाने से उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


