तालाब में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के राजनगर थाना क्षेत्र में गोरा लोहार के 2 वर्षीय बेटे मोहित की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को खेलते समय वह तालाब में गिर गया। परिजनों ने बच्चे को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया।

तालाब में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत

चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत विश्रामपुर निवासी गोरा लोहार के 2 वर्षीय बेटे मोहित लोहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 4.30 बजे बच्चा खेलते-खेलते घर के पास के तालाब के समीप चला गया। खेलने के दौरान वह अचानक तालाब में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। तालाब के पास खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से निकाला और देर शाम उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।