बिजली करंट के चपेट में आने से महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाइबासा के सागर कटा गांव में 36 वर्षीय चंद्री उजीमा की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह, वह अपने घर में स्विच बोर्ड बंद कर रही थी, तभी करंट लगा। गंभीर चोट के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बिजली करंट के चपेट में आने से महिला की मौत

चाइबासा। टोंटो थाना अंतर्गत सागर कटा गांव निवासी 36 वर्षीय चंद्री उजीमा बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह मृतिका अपने घर स्विच बोर्ड को बंद कर रही थी।उसी दौरान स्विच बोर्ड में अचानक बिजली करंट आ गया, जिसके चपेट में वह आ गई। बिजली करंट लगने से ज़मीन पर गिर पड़ी। जिससे सिर में भी गंभीर चोट लगी। उसे भी घटना स्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम लगभग 4 बजे कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।