मछली पकड़ने के दौरान बिजली करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के बड़ा तोरलो गांव में 18 वर्षीय भोंज कोंडाकेल की मछली पकड़ते समय बिजली करंट से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नदी में मछली मार रहा था, तभी करंट के संपर्क में आ गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

मछली पकड़ने के दौरान बिजली करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

चाईबासा। मंझरी के तोरलो नदी में मछली पकड़ने के दौरान बिजली करंट के चपेट आने से 18 वर्षीय भोंज कोंडाकेल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में मंझारी के बड़ा तोरलो गांव निवासी चमरू कोंडाकेल अपने घर से बिजली तार का कानेकशन खींच कर तोरलो नदी में बिजली करंट से मछली मार रहा था।उसके साथ मृतक भोंज कोंडाकेल, बिक्रम कोंडाकेल, अरविन्द बिरूवा और महावीर बिरूवा भी मौजूद थे।इसी दौरान भोंज कोंडाकेल को नंदी में उतर कर मछली को पकड़ने को कहा गया।वह बिना सोचे समझे पानी में उतर गया। जिससे पानी में डाला गया बिजली करंट के चपेट में वह आ गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त लड़कों ने ही मृतक को पानी से निकाल कर घर लाए।तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल लायी। परिजनों ने बताया कि मछली मारने के दौरान बिजली करंट के चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।