Chaibasa News: बाइक से गिरने से कुमार गूंगी के युवक की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: चाईबासा में एक बाइक एक्सीडेंट में 32 वर्षीय प्रीतम गोप की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रीतम सोमवार को मझगांव से कुमाडूंगी लौटते समय बाइक से गिर गए थे। उन्हें गंभीर चोटों के साथ सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई। मृतक की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

Chaibasa News: बाइक से गिरने से कुमार गूंगी के युवक की इलाज के दौरान मौत

Chaibasa News: चाईबासा। बाइक से गिरने से कुमाडूंगी थाना अंतर्गत नरगा साईं गांव निवासी 32 वर्षीय प्रीतम गोप की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रीतम गोप सोमवार को शाम में मझगांव से कुमाहडूंगी बाइक से आ रहा था,रास्ते में घोड़ा बांघा के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे घटना स्थल से उठाकर मझगांव अस्पताल ले जाया गया ।जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदरअस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। मंगलवार को सुबह लगभग 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया ।

मृतक की पत्नी मोती देवी ने बताया कि उसका पति गुजरात में काम करता था ।हाल ही में घर आया था। उसके दो छोटे बच्चे भी है ।उन्होंने बताया कि बाइक से गिरने से उसकी मौत हो गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: बाइक से गिरने से कुमार गूंगी के युवक की इलाज के दौरान मौत