बाइक से गिरने से युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में बाइक से गिरने के कारण 23 वर्षीय जितेन महाकुड की मौत हो गई। वह सुबह चाईबासा जा रहे थे, तभी कुजू के पास बाइक से गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक से गिरने से युवक की मौत

चाईबासा। बाइक से गिरने से सरायकेला जिला के कोवाली थाना अंतर्गत लहसुन चोखा गांव निवासी 23 वर्षीय जितेन महाकुड की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 10:30 बजे वह बाइक से चाईबासा की आ रहा था। रास्ते में राजनगर थाना अंतर्गत कुजू के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा, जिसे सिर में गंभीर चोट लगी। उसे घटना स्थल से एस, आर, रूंगटा ग्रुप के एंबुलेंस से उठाकर चालक डूबराज खुदादाद के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाइक के नम्बर से ही मृतक का नाम और पता निकाला गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।