रेलवे फाटक के लोहे से सिर में लग जाने से महिला की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाइबासा के गोइलकेरा थाना अंतर्गत आराहासा गांव निवासी 61 वर्षीय चुनी कुई की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ साइकिल से घर जा रही थीं, तभी सोनुवा रेलवे गेट पर लोहे से टकरा गईं। गंभीर चोट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रेलवे फाटक के लोहे से सिर में लग जाने से महिला की इलाज के दौरान मौत

चाइबासा।गोइलकेरा थाना अंतर्गत आराहासा गांव निवासी 61 वर्षीय चुनी कुई की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। उससे सोनुवा स्थित रेलवे फाटक के लोहे से लग जाने से गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में मृतिका अपने बेटे के साथ साइकिल से घर जा रही थी।वह साइकिल के पीछे बैठी थी। रास्ते में सोनुवा रेलवे गेट पार करने के दौरान अचानक गेट बंद करने के लिए फाटक को गिराया जा रहा था।मां बेटा गेट के लोहे से टकरा गए।बेटे को चोट नहीं लगी। लेकिन साइकिल के पीछे बैठी चुमनी कुई को फाटक के लोहे से सिर में गंभीर रूप से चोट लगी।

उसे घटनास्थल से उठाकर सोनुवा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहत इलाज के लिए सदरअस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।