बाइक से घक्का लगने और जख्मी होने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Mar 02, 2026 01:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

उदयपुर लोंजो गांव के 50 वर्षीय पुंगी गागराइ की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम को वह निश्चितपुर से पैदल घर लौट रहे थे, जब एक बाइक सवार ने उन्हें धक्का मारा। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उन्हें सोनुवा अस्पताल और फिर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

बाइक से घक्का लगने और जख्मी होने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

बाइक से घकका लगने और जख्मी हो जाने से सोनुवा के उदयपुर लोंजो गांव निवासी 50 वर्षीय पुंगी गागराइ की इलाज के दौरान सोमवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मृतक निश्चितपुर से पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में निश्चितपुर के पास ही एक बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उसे घटनास्थल से उठाकर सोनुवा अस्पताल ले जाएगा गया । जहां चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाइबासा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए चाइबासा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि रविवार को देर शाम में पुंगी गागराइ पैदल निश्चितपुर से घर आ रहें थे। रास्ते में एक बाइक सवार ने घक्का मार दिया , जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।