बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत

Mar 11, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के पुंडीगुटू गांव में 3 वर्षीय बालक रवि चक्की की बाइक के चपेट में आने से मौत हो गई। बालक सोमवार शाम को घर के पास खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत

चाईबासा। बाइक के चपेट में आने से तांतनगर ओपी के पुंडीगुटू गांव निवासी 3 वर्षीय बालक रवि चक्की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बालक अपने घर के पास खेल रहा था।उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और धक्का मार दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने घटना स्थल से उठाकर देर शाम को सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल आ कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।