ट्रैक्टर तालाब में गिरने और उसे दब जाने से दो लोगों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में एक ट्रैक्टर तालाब में गिर जाने से 23 वर्षीय चालक समीर बारला और 15 वर्षीय परमेश्वर तियु की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने आए थे। घटना बुधवार को सुबह हुई जब ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वे तालाब में गिर गए। मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।

ट्रैक्टर तालाब में गिरने और उसे दब जाने से दो लोगों की मौत

चाईबासा। ट्रैक्टर तालाब में गिर जाने से और उससे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राजनगर थाना अंतर्गत बालीडी गांव निवासी 23 वर्षीय ट्रैक्टर चालक समीर बारला और इस गांव के 15 वर्षीय परमेश्वर तियु शामिल है। घटना बुधवार को सुबह लगभग 11,45 बजे की है।दोनों ट्रैक्टर का सर्विसिंग कराने के लिए बुधवार को चाईबासा आए हुए थे। वापस जाने के क्रम में मुफस्सिल थाना अंतर्गत पमपडा गांव के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़े जाने से तालाब में जा गिरा। जिससे दोनों ट्रैक्टर से दब गए। दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलती है आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों शवो को तालाब से बाहर निकल गया।

इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाई। घटना की सूचना पाते ही दोनों मृतको के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर का सर्विसिंग कराने के लिए चाईबासा आए हुए थे, वापस गांव लौट के क्रम में यह घटना घटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।