तम्बाकू की लत छुड़वाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण
चाईबासा में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 प्रखंडों से 32 नवनियुक्त एमपीडब्ल्यू ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य तम्बाकू की लत और उसके स्वास्थ्य पर प्रभावों पर चर्चा करना था। प्रतिभागियों ने तम्बाकू सेवन न करने की शपथ ली।
चाईबासा । तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एएनएम प्रशिक्षण स्कूल चाईबासा के सभागार में आयोजित किया गया । प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. भारती मिंज के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में 15 प्रखंड के कुल 32 नवनियुक्त एमपीडब्ल्यू ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू आज समाज में एक बड़ी चुनौती के विषय पर एवं तम्बाकू की लत पर चर्चा करन था । जिला तम्बाकू नियंत्रण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता अनूप बागे ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए "तम्बाकू की लत एवं तम्बाकू में निर्भरता पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि तम्बाकू की लत एक ऐसी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति जहाँ पर तम्बाकू का सेवन करने वाला व्यक्ति तम्बाकू के उपयोग को बंद नहीं कर पाता है एवं एक ऐसी स्थिति जहाँ तम्बाकू सेवन करने की तीव्र इच्छा या तलब को तम्बाकू सेवन करने वाला व्यक्ति तम्बाकू के परिणाम को नजरंदाज करता है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वास्थ्य प्रदाता या काउंसलर के द्वारा दी गई एक छोटी सी सलाह तम्बाकू की आदत छुड़वाने के लिए बहुत ही प्रभावशाली कारगार इलाज साबित/हो सकता है। साथ ही तम्बाकू छुड़वाने की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए 5 ए एवं 5 आर के बारे में बताया। ताकि लोगों तम्बाकू की लत से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि हर साल पुरे विश्व में लगभग 60 लाख से अधिक लोग तम्बाकू की चपेट में आकर अपनी जान गवां देते हैं, एवं 50% लोग अलग - अलग प्रकार के कैंसरों के कारण मौत के शिकार हो रहे हैं और जिसका मुख्य कारण तम्बाकू का सेवन है। उन्होंने झारखंड में तम्बाकू उपभोक्ताओं पर भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य में तम्बाकू उपभोक्ताओं की संख्या देश के राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। उन्होंने तम्बाकू से होने वाले विभिन्न बिमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जिला परामर्शी मुक्ति बिरुआ ने कोटपा अधिनियम 2003 के बारे भी विस्तार से जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कोटपा के अलग अलग धाराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं जिला के सदर अस्पताल में मौजूद तम्बाकू निवारण केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं मौजूदा सुविधाओं के बारे में प्रशिक्षण में आये लोगों को जानकारी दी अगर कोई व्यक्ति तम्बाकू की लत को छोड़ना चाहता है तो वे दिए गए टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 से सम्पर्क कर सकते है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में जिला एनसीडी. विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




