Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsThree Youths Injured in Bike Accident in Chaibasa
बाइक से गिरने से तीन युवक जख्मी

बाइक से गिरने से तीन युवक जख्मी

संक्षेप:

चाईबासा में बाइक से गिरने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में 30 वर्षीय श्याम पुरती, 19 वर्षीय लखन फुर्ती और 24 वर्षीय तुराम गोप शामिल हैं। घटना गुरुवार को हुई, जब वे अपने गांव से पांडरासाली जा रहे थे। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nov 20, 2025 03:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। बाइक से गिरने से तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। ज़ख्मियों में पांडरासाली ओपी के सोनारो गांव निवासी 30 वर्षीय श्याम पुरती, 19 वर्षीय लखन फुर्ती और 24 वर्षीय तुराम गोप शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पांडरासाली के बासाहातु जा रहे थे। रास्ते में अचानक तीनों बाइक समेत गिर पड़े। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।तीनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। श्याम पुरती का बायां पैर टूट गया है। लखन पुरती और तूराम गोप को चेहरा ,हाथ और पैर में चोट लगी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीनों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।