तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार,7 मोबाइल बरामद
चाइबासा में मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन निषाद, सुरेन्द्र सुंडी और हिमांशु पिंगुवा शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें चोरी के 7 एंड्रॉयड फोन के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
चाइबासा। मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में अमन निषाद, सुरेन्द्र सुंडी उर्फ साहिल सुंडी और हिमांशु पिंगुवा उर्फ फीमेन शामिल है। यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटीं ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चाईबासा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी मोड़ के पास बुलेट मोटरसाइकिल संख्या जेएच 06 वी1104 पर सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार
आरोपियों में अमन निषाद,सुरेन्द्र सुण्डी उर्फ साहिल सुण्डी एवं हिमांशु पिंगुवा उर्फ डीमेन शामिल हैं। उक्त लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के कुल 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दो दिन पूर्व झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर एवं इचापुर गांव में रात्रि के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की थी। बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमन निषाद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह हाल ही में 25 मार्च 2026 को जेल से रिहा हुआ था। वहीं हिमांशु पिंगुवा का भी पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तीनों आरोपियों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। छापामारी टीम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, नरहरि सिंह मुण्डा एवं मुफ्फसिल थाना की टीम शामिल थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


