गुवा बाजार: काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा बाजार: काली मंदिर के पास जलमीनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत गुवा बाजार: काली मंदिर के पास जलमीनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में

गुवा बाजार: काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

गुवा। गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमीनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि मंदिर परिसर में लगे जलमीनार को असामाजिक तत्व निशाना बना रहे हैं। आए दिन जलमीनार से लोहे के एंगल की काटकर चोरी कर ली जा रही है। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होने की संभावना है। मंदिर कमेटी के लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।