ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका ने निधन पर शोक

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका ने निधन पर शोक

नुईया इचागुटू वन के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका की आस्मिक मौत पर शिक्षकों ने गहरा दुख प्रकट किया। सभी शिक्षकों ने झारखंड सरकार...

नुईया इचागुटू वन के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका की आस्मिक मौत पर शिक्षकों ने गहरा दुख प्रकट किया। सभी शिक्षकों ने झारखंड सरकार...
1/ 2नुईया इचागुटू वन के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका की आस्मिक मौत पर शिक्षकों ने गहरा दुख प्रकट किया। सभी शिक्षकों ने झारखंड सरकार...
नुईया इचागुटू वन के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका की आस्मिक मौत पर शिक्षकों ने गहरा दुख प्रकट किया। सभी शिक्षकों ने झारखंड सरकार...
2/ 2नुईया इचागुटू वन के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका की आस्मिक मौत पर शिक्षकों ने गहरा दुख प्रकट किया। सभी शिक्षकों ने झारखंड सरकार...
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाFri, 28 Jan 2022 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

गुवा, संवाददाता

नुईया इचागुटू वन के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका की आस्मिक मौत पर शिक्षकों ने गहरा दुख प्रकट किया। सभी शिक्षकों ने झारखंड सरकार शिक्षा विभाग से मांग की है कि उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए। ज्ञात हो कि 25 जनवरी की रात में गुवा थाना क्षेत्र के नुईया ईचागुटू वन के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के 45 वर्षीय प्रधान शिक्षिका ज्योति प्रभा बोदरा अपने घर में गिरकर बेहोश हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य जगह ले जाने की सलाह दी। तब परिजनों ने उन्हें राऊलकेला सेल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना  नोवामुंडी प्रखंड के शिक्षकों को मिलते ही गहरा दुख जताते हुए घर पहुंच कर उसके परिवार को ढाढ़स दिलाया। रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें