वज्रपात के चपेट में आने से किशोरी झुलसी
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
वज्रपात की चपेट में आने से पांडरासाली के बाइहातु गांव निवासी 14 वर्षीय सुनीता बोदरा

वज्रपात की चपेट में आने से पांडरासाली के बाइहातु गांव निवासी 14 वर्षीय सुनीता बोदरा झुलस गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रात के लगभग 9 बजे सुनीता अपने घर में थी। उसी समय अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी । बिजली उसके घर के दीवार में गिरा, जिसे वह वज्रपात के चपेट में आ गई। वह बेहोश हो गई, उसे देर रात में ही उपचार के लिए सदरअस्पताल लगाया गया। सुनीता ने बताया कि वह अपने घर में थी। अचानक बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी और मेरे घर के दीवार में गिरा।जिस से वह भी उसके चपेट में आ गई।
उन्होंने बताया कि उपचार के बाद ठीक है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


