Chaibasa News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष सपन साहू के नेतृत्व में शिक्षकों ने शनिवार को मझगांव बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जनगणना 2026-27 के मकान सूचीकरण कार्य का मानदेय भुगतान कराने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि भुगतान अब तक नहीं हुआ है, और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

Chaibasa News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa News: मझगांव। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष सपन साहू के नेतृत्व में शिक्षकों ने शनिवार को मझगांव बीडीओ विजय रंजन तिर्की को ज्ञापन सौंपकर जनगणना 2026-27 के मकान सूचीकरण कार्य का मानदेय भुगतान कराने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि मकान सूचीकरण का कार्य पूरा कराया जा चुका है। विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि मानदेय भुगतान के लिए राशि का आवंटन भी प्राप्त हो चुका है, बावजूद इसके शिक्षकों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।

साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र भुगतान नहीं होने पर शिक्षक संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन की प्रति बीईईओ मझगांव को भी सौंपी गई। बीडीओ ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग जायज है और मामले को उपायुक्त के समक्ष अग्रसारित किया जाएगा। मौके पर सूर्यकांत दास, मोजाहिद हुसैन, अंजू तिर्की समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन