टाटा गुवा पैसेंजर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
चाईबासा के बमियांबासा मध्य विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण लागुरी (57) की टाटा गुवा पैसेंजर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सिगपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास हुई। लागुरी अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले थे और रेलवे ट्रैक पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाईबासा। टोंटो थाना अंतर्गत बमियांबासा मध्य विद्यालय के शिक्षक 57 वर्षीय लक्ष्मण लागुरी की टाटा गुवा पैसेंजर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के सिगपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक टोंटो थाना अंतर्गत पदमपुर का रहने वाले थे। इस समय मुफस्सिल थाना अंतर्गत महुलसाईं में एक किराए के मकान में रहते थे। यही से हर दिन स्कूल आना-जान करते थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे। सुबह लगभग 10 बजे मृतक अपनी स्कूटी को सिंगहपोखरिया रेलवे स्टेशन के आगे खड़ा किए थे। इसके बाद रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
उसी दौरान टाटा गुवा पैसेंजर आ गया,जिसके उसके चपेट में वह आ गए। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल से शव को दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


