Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTB Awareness Meeting Held in Ghaghri Village Chaibasa Free Testing and Treatment Explained
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर हुई बैठक

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर हुई बैठक

संक्षेप:

चाईबासा के घाघरी गाँव में टीबी जागरूकता और टीबी मुक्त भारत अभियान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी के लक्षण, निःशुल्क जांच, दवा, और निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य केंद्र में जांच...

Oct 17, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर चाईबासा अंतर्गत घाघरी गॉव में ग्रामीणों के साथ टीबी जागरूकता एवं टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित एक बैठक किया गया। इसमें टीबी के लक्षण, टीबी की निःशुल्क जांच एवं दवा, निक्षय पोषण योजना, एंव टीबी से बचाव और उन्मूलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भीषण नारायण एसडीपीएस द्वारा बताया गया कि अगर किसी को भी टीबी लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जा कर अपना जांच करवाना है। जांच में टीबी निकलता है तो 6 माह तक दावा खानी है और साथ में परिवार वालो को भी जांच करवानी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिवार वाले को जांच में टीबी नही निकलता है तो उनका एक्स-रे करवाना है। एक्सरे में भी टीबी नहीं निकलता है तो उनको खून का जांच करना है। खून में टीबी इंफैक्शन निकलता है तो उनको 12 सप्ताह तक दावा खानी होगी तभी हम लोग टीबी को खत्म कर सकते है। ओम प्रकाश ठाकुर द्वारा बताया कि गांव में सभी को टीबी की लक्षण को जानना होगा तभी हम टीबी बीमारी से बच सकते हैं। टीबी बीमारी को स्वास्थ्य विभाग से अकेल नही हरा सकता, हम सब मिलकर ही टीबी खत्म कर सकते है। इस बैठक में सहिया जेमा, सीएचओ मीना महाली, डीपीपीएमसी ओम प्रकाश ठाकुर,एसडीपीएस भीष्म प्रधान उपस्थित थे।