टाटा स्टील फाऊंडेशन की ओर से किसानों को बत्तख का वितरण
चाईबासा में टाटा स्टील फाउंडेशन ने मसकल किसान उत्पादक कंपनी के माध्यम से किसानों के बीच खाकी कैंबल बतखों का वितरण किया। किसानों ने बताया कि झारखंड में अंडे के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन उत्पादन कम है। यदि सहायता और प्रशिक्षण मिलता रहा, तो भविष्य में अंडे का उत्पादन बढ़ सकता है।

चाईबासा।शनिवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से शेयर होल्डर किसानों के बीच मसकल किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के द्वारा व्यावसायिक स्तर पर अंडे का उत्पादन हेतु सदर प्रखंड के विभिन्न गांव के किसानों के बीच खाकी कैंबल बतखो का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसानों ने बताया कि झारखंड विशेष रूप से कोल्हान प्रमंडल में अंडे की व्यवसाय हेतु अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में अंडे की उत्पादन जरूरत के हिसाब से बहुत कम हो रहा है, जो व्यवसाय की संभावना को बढ़ाता है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में अधिकांश दुकानदार बाहर के राज्य खासकर उड़ीसा से आयात करते हैं।
यदि किसानों को इस प्रकार का सहायता, प्रशिक्षण और सलाह मिलता रहे तो निश्चित रूप से निकट भविष्य में ही इस क्षेत्र से भी अंडे का उत्पादन काफी मात्रा में किया जा सकता है। जो यहां की जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ अन्य जिलों में भी अंडे की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।इस मौके पर विभिन्न किसानों के बीच बत्तखों का वितरण किया गया- लेबेया सुंडी, जगदीश सुंडी, गंगाराम सुंडी, बेंजामिन सुंडी, दीपक सुंडी, दशरथ देवगम, प्रेमनारायण देवगम, रवि सुरीन, वीर विक्रम सिंह बोयपाई, चंद्र मोहन बोयपाई, सनी सुंडी, आशा सुंडी, श्याम बोयपाई, बिरजू सुंडी, कल्याण बोयपाई, महती ब़ोयपाई, भगवान बोयपाई, डकुवा बोयपाई, इत्यादि। मौके पर संस्था की ओर से प्रेम अग्न सुंडी भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


