टाटा डीएवी स्कूल नोवामुंडी में साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

Dec 06, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को साज-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नर्सरी से यूकेजी तक के 158 बच्चों ने भाग लिया। बच्चे विभिन्न परिधानों में आए, जैसे डॉक्टर, वकील और देशभक्त। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान से हुआ।

टाटा डीएवी स्कूल नोवामुंडी में साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शुक्रवार को साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के 158 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी देशभक्त, डॉक्टर, आदर्श शिक्षक, डायनासोर, वकील आदि के परिधान में आए थे। अभिभावकों ने भी अपनी सहभागिता की। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुंइया ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे भविष्य की सृजनात्मक इकाई है। मंच संचालन जूनियर सीसीए प्रभारी जे.रमा ने किया। अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने में शिक्षिका मिली आचार्या के साथ बी. सुजाता पाल सक्रिय रही। तकनीकी सहायता शिक्षिका कुसुम कुमारी ने की।

धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका अंतरा चौधरी ने किया | इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;