Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTata DAV Public School Hosts Hindi Olympiad Competition 115 Students Awarded
टाटा डीएवी में 115 छात्रों का मिला प्रमाण पत्र

टाटा डीएवी में 115 छात्रों का मिला प्रमाण पत्र

संक्षेप:

नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 115 छात्रों को उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और छात्रों की प्रतिभा को सराहा।

Jan 14, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में मंगलवार को राष्ट्रभाषा विकास परिषद के अंतर्गत हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 115 छात्र -छात्राओं को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रभाषा विकास परिषद के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी का अमृत कलश राजभाषा परीक्षा के शीर्षक में आयोजित की गई थी। वर्ग द्वितीय से आदित्य बोबोंगा, अंशुप्रिया नाज, विजय नाग , वर्ग तृतीय दानिश, हर्षिका, प्रिंस,विद्यासा नायक, वर्ग चतुर्थ से परी नायक, दिवानकर छेत्री, अर्पण बनर्जी, पांचवी से प्राची पूनम दास,सोनिया श्री, मेघा पूर्ति, छह से वैष्णवी सागर सूर्यकांत सिंह, सत्यम कुमार,सातवीं से समीक्षा भारद्वाज ,आयुष्मान राज, सोबिया,आठवीं से सचिन मिश्रा,दसवीं से शिवानी प्रधान शामिल हैं।कार्यक्रम

के दौरान अपने वक्तव्य में हिंदी शिक्षक राजेश राम ने कहा कि इस तरह का आयोजन छात्रों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय भावना एवं राष्ट्रभाषा के विकास के लिए यह अवसर प्रदान करता है साथ ही विद्यार्थी के अंदर छिपे हुए प्रतिभा को बाहर निकलता है। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुंइया ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि से हमारे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने गौरवान्वित महसूस किया है।विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। तकनीकी सहायता में कुसुम कुमारी का साथ सीसीए प्रभारी डीके देव ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;