Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsSwami Vivekananda s 164th Birth Anniversary Celebrated with Blanket Distribution and Health Camp
जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद

जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद

संक्षेप:

चाईबासा में रविंद्र भवन परिसर में बंगाली सेवा समिति ने स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दिन सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Jan 13, 2026 02:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती सोमवार को रविंद्र भवन परिसर बंगाली सेवा समिति द्वारा मनाया गया।इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । सदस्यों के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के बिमारियों से ग्रस्त सैकड़ों लोगों की जांच कर दवा दी गई। इस अवसर पर काबू दत्ता ने कहा कि आज हम लोगों को स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलने का शपथ लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि बंगाली सेवा समिति ने गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से थोड़ा राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरण किया गया।

इस मौके पर आशीष सिन्हा, देवासीस चटर्जी, लालटू सरकार, देवेंन दत्ता, बालू बोस ,बप्पा सेनगुप्ता ,संजय लखित,देबोजित राय, बांटू बोस, शुभंकर घोष, इंद्रजीत हुई, देव कुमार बनर्जी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;