चिरूपासेया की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

जगन्नाथपुर के जेटेया थाना क्षेत्र में चिरूपासेया गांव की शांति बोबोंगा (41 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है। गांव में शोक का माहौल है।

चिरूपासेया की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

जगन्नाथपुर। सोमवार को जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासेया गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग शाम 4 बजे चिरूपासेया निवासी शांति बोबोंगा (41 वर्ष), पति माटा बोबोंगा, की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।