जोड़ा में हुई सूर्य आरती
पिछले 2 साल कोरोना महामारी की भेंट चढ़ने के बाद इस बर्ष पुनः जोड़ा-बड़बिल के घाटों में छठ पूजा की रौनक देखने को मिली। इस बर्ष जोड़ा शहर के विभिन्न...
बड़बिल, संवाददाता। पिछले 2 साल कोरोना महामारी की भेंट चढ़ने के बाद इस बर्ष पुनः जोड़ा-बड़बिल के घाटों में छठ पूजा की रौनक देखने को मिली। इस बर्ष जोड़ा शहर के विभिन्न जगहों पर खास तौर पर सोना नदी के किनारे बने घाटों पर सफाई कर छठ पूजा की गयी। जोड़ा के पुराने बाजार के घाट पर बाबा जलेश्वर मंदिर समिति द्वारा घाट की सजावट कर पूजा की गई। छठ पूजा समिति द्वारा जोड़ा में पहली बार बनारस की गंगा आरती के तर्ज पर जोड़ा में छठ पूजा के अवसर पर सूर्य भगवान की आरती की गई। इस बर्ष जोड़ा स्थित टीपी मोहंती की तालाब में भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने छठ पूजा की है। रविवार की शाम तथा सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में छठ व्रतियों ने नदी तथा विभिन्न तालाबों के घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सूर्य आरती में मुख्य अतिथि जोड़ा टाटा स्टील के मुख्य सरोज बनर्जी, सम्मानित अतिथि जोड़ा के नगर पाल डॉ. जगदीश साहू, दुशाशन साहू, सुशांत बारीक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
