
कम जमीन में अलग-अलग खेती कर लोगों के लिए बने मिसाल
चाईबासा के कृषक सुरेंद्र सुन्डी ने अपनी मेहनत से 5 डिसमिल जमीन पर 9 महीने तक खेती कर सभी के लिए मिसाल कायम की है। वे मटर, चना, सरसों, टमाटर, भिंडी, मिर्च जैसी सब्जियों की रोपाई कर रहे हैं। सुरेंद्र को उम्मीद है कि सरकार की मदद से वे और भी अच्छा उत्पादन कर सकेंगे।
चाईबासा,संवाददाता। कृषक सुरेंद्र सुन्डी अपनी मेहनत की बदौलत पांच डिसमिल जमीन पर अच्छी खेती कर लोगों के लिए मिसाल बने हैं। बड़ी बात यह है कि जहां अन्य कृषक 3 महीने सब्जी की खेती कर खेतों को छोड़ देते हैं। सुरेंद्र अपने जमीन पर लगभग 9 महीने तक खेती करते हैं। इसका मुख्य कारण है पानी की उपलब्धता और हर वर्ष इस खेत में वे किसी न किसी सब्जी की ही खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मदद करे तो वे अच्छी खेती कर पाएंगे। अभी फिलहाल उन्होंने अपने खेतों में मटर, चना सरसों टमाटर भिंडी मिर्च आदि की खेती के लिए रोपाई की है और उन्हें उम्मीद है कि दो माह के अंदर यह सारी फैसले तैयार हो जाएंगी और उन्हें इसका अच्छा मुनाफा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जमीन के नहीं होने के कारण खेती नहीं कर पाने का उन्हें दुख है। जमीन से अपना अच्छा उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम कभी खेत को खाली नहीं छोड़ते कुछ न कुछ पैदा करते ही हैं। अभी खेत में प्याज लगायी जाएगी उसका पौध तैयार हो रही है। फिलहाल खेतों को नेनुआ, कद्दू सब्जियों के लिए तैयार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने एक छोटी जमीन पर गोभी की भी खेती की थी। जिसका फायदा मिला है। इस जमीन के बाद से दूसरे जमीन पर सब्जी की खेती का काम शुरू किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




