नोवामुंडी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव में 24 अभ्यर्थियों का चयन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

नोवामुंडी कॉलेज में टाटा स्टील फाउंडेशन और मॉडल करियर सेंटर के तत्वावधान में एक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 24 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें 17 टाटा मोटर्स और 7 टैफे के लिए शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने ऐसे कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।

नोवामुंडी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव में 24 अभ्यर्थियों का चयन

नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा स्टील फाउंडेशन, नोवामुंडी एवं मॉडल करियर सेंटर, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नोवामुंडी कॉलेज में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में मॉडल करियर सेंटर–टीएसएफ के मोबिलाइजेशन ऑफिसर रोशन कुमार ओझा, क्वेस कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स) के वरिष्ठ रिक्रूटर (एचआर) अनमोल रजत किंडो तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के सहायक प्रबंधक शुभम शामिल हुए। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर नोवामुंडी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के लिए दूर-दराज़ के शहरों का रुख नहीं करना पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान मॉडल करियर सेंटर–टीएसएफ के मोबिलाइजेशन ऑफिसर रोशन कुमार ओझा ने बताया कि साक्षात्कार के उपरांत टाटा मोटर्स के लिए 17 तथा टैफे (ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड) के लिए 7 अभ्यर्थियों सहित कुल 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए रोजगार के अवसरों, चयन प्रक्रिया तथा करियर विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। कार्यक्रम में नोवामुंडी एवं उससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 57 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।