Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsSuccessful Karate Grading Exam for Senior Brown Belt in Chaibasa
जेकेएआइ कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में 32 स्कूल के कराटेकारो ने लिया

जेकेएआइ कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में 32 स्कूल के कराटेकारो ने लिया

संक्षेप:

चाईबासा में एक दिवसीय सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में लगभग 32 कराटेकारों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में स्नेहा सोय, श्रेयसी कुंकल और सोनी मछुवा शामिल हैं। इस परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते और शारीरिक परीक्षा ली गई।

Dec 07, 2025 01:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा ।जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में एक दिवसीय सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह जानकारी सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा ली गई। इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई निरंजन कुमार दास एवं सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किए । उक्त कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में लगभग 32 कराटेकार विभिन्न स्कूलों से भाग लिए ।कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्नेहा सोय, श्रेयसी कुंकल एवं सोनी मछुवा ने किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा में भाग लेने वाले स्कूल एवं कराटे प्रशिक्षण केंद्र का नाम इस प्रकार है संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, संत जेवियर लुपंगुटू चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चाईबासा,ब्राउन बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का परिणाम इस प्रकार रहा।तृतीय क्यू ब्राउन बेल्ट- हेमा जामुदा, परिधि बोयपाई, दिव्यानी तिरिया, सलोनी मुंडरी ,लक्ष्मी हेंब्रम श्रेयसी कुंकल, जनीथ गुड़िया, दीपिका सिंह, अंगद शर्मा, सार्थक गुप्ता, प्रेरित प्रियांशु, सिद्धार्थ नंदी प्रज्ञा कुमारी, सत्या संत गागराई शैलजा चौधरी, हर्ष कालुंडिया अक्स फूल सिंह देवगम, नेहा कश्यप, आद्रिका स्मृति, सोनी मछुवा एंव अभिज्ञान डे ।द्वितीय क्यू ब्राउन बेल्ट- गौरव महतो, हर्षिता बिरूली, निर्मला हेंब्रम,एंव वैदिका सहाय ।प्रथम क्यू ब्राउन बेल्ट- रूबेन हेरेंज स्नेहा सोय, प्रेम बिरुवा, लॉरेंस पूर्ति एवं आफसिन फातिमा ।कलर बेल्ट जूनियर में पास करने वाले छात्र-छात्राओं में पंकज पाड़िया, अमृता मुखी ,अमृत मुखी स्नेहा प्रजापति, देवेश राम प्रजापति एवं जीत सवैंया शामिल है।