नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय चाईबासा में एक दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न
चाईबासा में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 60 छात्राओं ने भाग लिया और किहोन, काता, कुमीते के साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा दी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं रेड बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
चाईबासा। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई इस ग्रेडिंग परीक्षा में विद्यालय से चयनित 60 छात्राओं को बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल किया गया। इस परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन,काता,कुमीते के परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी ली गई ।इस परीक्षा को जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6वीं डिग्री जापान के देखरेख में संपन्न हुई। इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री जापान का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सरस्वती सरदार ,अनीता सोय, शिवानी लुगुन एवं मोनिका हेंब्रम के द्वारा किया गया। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा के तत्पश्चात विद्यालय के वार्डन बबीता महतो के द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल प्रतिभागी छात्राओं को ग्रेडिंग प्रमाण पत्र एवं रेड बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का परिणाम इस प्रकार रहा।9 वीं क्यू रेड बेल्ट- खुशी महतो, सावित्री कनडायबुरु, सृष्टि भूईयाँ, सरस्वती सरदार, अनीता सोय, सुशीला सोय, अंजलि कु. माहली स्मृति बारजो, शांति बारजो ,पायो हाँस्दा, सौम्या बोयपाई, प्रिया महतो, मुस्कान सोरेन, सोनाली धनवार, खुशबू कांडुलना, नागुरी होनाहागा,सिरीन कंडुलना, पिनी पूर्ति ,सुमंती हेंब्रम धकलता लुगुन, शिवानी लुगुन, सोमवारी टूटी, स्वाती हेंब्रम ,महिमा भूर, प्रेमी भूईयाँ, अमलीन भूर, बहामनी भूर ,गीता महतो, संगीता माँझी, सुचिता पूर्ति ,सुमित्रा होनहागा, मुगली चंम्पिया, ,मिलन कंडुलना, सुषमा बेसरा, मरियम मेलगांडी, रायमुनी पूर्ति, सुनीता सोय ,सुनीता वरवा, मोनिका हेंब्रम शिरीन कन्डुलना एवं सुनीता दास को मिला। यह जानकारी जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


