17 मरीजों के आंखों का हुआ सफल ऑपरेशन
चाईबासा के टोंटो प्रखंड में 17 मरीजों का सफल आंखों का ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन डॉक्टर भारती कश्यप की अगुवाई में रांची के अस्पताल में हुआ। हाल ही में आयोजित मेगा आई कैंप में गंभीर आंखों की बीमारियों...

चाईबासा, संवाददाता। टोंटो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रहने वाले 17 मरीजों के आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज का यह सफल ऑपरेशन डॉक्टर भारती कश्यप के नेतृत्व में रांची स्थित उनके अस्पताल में किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रशासनिक पहल के बाद प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारती कश्यप के नेतृत्व में मेगा आई कैंप एंड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें कई लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई थी। इसमें आंख के मरीजों की संख्या अधिक थी। इन मरीजों में से 17 ऐसे मरीज का चयन किया गया जो आंखों के गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे और उनका सफल ऑपरेशन हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।