साइबर सुरक्षा को लेकर मिली जानकारी
चाईबासा में मानव संसाधन विकास संस्थान के तहत महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 38 महिलाओं ने भाग लिया, जिनको डिजिटल सशक्तिकरण, मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

चाईबासा। मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वावधान में शिक्षायतन कराईकेला में आयोजित महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 38 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल के बुनियादी उपयोग, इंटरनेट सर्च, व्हाट्सएप संचालन, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर किशोर प्रसाद, डा. सुरुचि कुमारी एवं मंजूरी हांसदा ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर परेश मंडल, अवनी मंडल, सुष्मिता देवी, अवंती नायक, निशामनी मिश्रा, साधना साहू, कविता नायक, प्रीति नायक, मंजू गागराई, निकिता मंडल, भूमिका महतो आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


