ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा मधु कोड़ा ने बंगाली टोला में जल जमाव स्थल का किया निरीक्षण

मधु कोड़ा ने बंगाली टोला में जल जमाव स्थल का किया निरीक्षण

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शुक्रवार को चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 बंगाली टोला समेत कई जगहों पर जल जमाव की समस्याओं का निरीक्षण...

मधु कोड़ा ने बंगाली टोला में जल जमाव स्थल का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 10 Jun 2023 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शुक्रवार को चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 बंगाली टोला समेत कई जगहों पर जल जमाव की समस्याओं का निरीक्षण किया। वार्ड संख्या 20 के लोगों ने कहा कि नाली निर्माण नहीं होने से यहां 100 परिवार को बरसात में काफी दिक्कत होती हैं। कुछ लोगों के चलते यहां 1000 फीट नाली का निर्माण नहीं हो रहा हैं। जिस कारण बरसात के दिनों में आसपास के घरों में नाली का पानी घरों में घुसता हैं। साथ ही बीमारियों का खतरा बने रहता हैं। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि वार्डवासियों को जल जमाव की समस्या से अविलंब निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि अगर पानी की निकासी नहीं होने तो आने वाले समय में लोगों को गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ेगा। जल निकासी की स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता कर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें