Chaibasa News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया परेड का रिहर्सल

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए आदर्श मध्य विद्यालय के छात्रों ने बारिश के बावजूद उत्साह के साथ परेड का रिहर्सल किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को अनुशासन और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। लगातार बारिश के कारण रिहर्सल में कठिनाइयाँ आई, लेकिन बच्चों का जोश कम नहीं हुआ।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया परेड का रिहर्सल
स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया परेड का रिहर्सल

Chaibasa News: गुवा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परेड का रिहर्सल किया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने कदमताल और अनुशासन के साथ परेड का अभ्यास किया। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण रिहर्सल में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के बीच भी छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ परेड का अभ्यास करते नजर आए। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव ने स्वयं बच्चों को परेड का अभ्यास कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कदमताल, अनुशासन और परेड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहतर प्रदर्शन को लेकर विद्यालय में नियमित रूप से परेड का अभ्यास कराया जा रहा है।

बारिश के कारण मैदान गीला होने से बच्चों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है, बावजूद इसके बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया परेड का रिहर्सल