डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में एसजे डीएवी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Jan 15, 2026 02:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के सूरजमल डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी स्पोर्ट्स-2025 में शानदार प्रदर्शन किया। 32 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और 7 स्वर्ण, 1 रजत, तथा 7 कांस्य पदक अर्जित किए। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में एसजे डीएवी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

चाईबासा। स्थानीय सूरजमल डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स–2025 राष्ट्रीय स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसमें विद्यालय से कुल 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें 16 बालक एवं 16 बालिकाएँ शामिल रहीं। खेल शिक्षक जयप्रकाश के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कराटे, ताइक्वांडो, शतरंज, एथलेटिक्स ,योगा एवं बॉक्सिंग जैसी विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया। जहां अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करते हुए सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 7 स्वर्ण, 1 रजत एवं 7 कांस्य पदक अर्जित किए। कराटे में आर्यन राज व अनुष्का कुमारी पात्रा ने स्वर्ण पदक और वर्षा शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शतरंज में समृद्धि प्रिया, सौम्या प्रभा सोय, ऋषिका शर्मा व पेरिस मुंडा ने स्वर्ण पदक जीते। बॉक्सिंग में भीमसेन सुंडी ने व एथेलेटिक्स के अंतर्गत हाई जंप में निखिल जोजो ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडो में अमृता हाईबुरू ने स्वर्ण पदक और सोहित कुमार ने रजत पदक जीते। हरेंद्र टुडू, सुशील सुंडी, नमन मुरली हेम्ब्रम और संजना कुरली ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक हासिल किया। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, खेल भावना तथा प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार को अपने होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।