Chaibasa News: तोनांगहातु-आईटीआई मार्ग जर्जर, छात्रों व ग्रामीणों को रोजाना हो रही परेशानी
Chaibasa News: जगन्नाथपुर के तोनांगहातु गाँव में आईटीआई कॉलेज जाने वाली सड़क बेहद खराब हो गई है। गड्ढों के कारण छात्र और ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है ताकि यात्रा सुरक्षित हो सके।
Chaibasa News: जगन्नाथपुर। प्रखंड के तोनांगहातु गांव से आईटीआई कॉलेज जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर होने से छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। वर्ष 2019-20 में बनी यह सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो गई। यह मार्ग आईटीआई कॉलेज के अलावा कई गांवों को भी जोड़ता है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया।
ग्रामीणों और छात्रों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


