Chaibasa News: संजय हांसदा बने हेड ब्वॉय व पूर्णिमा कुमारी हेड गर्ल
Chaibasa News: नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक सूत्रों के साथ हुई, जिसमें छात्रों और शिक्षकों के बीच चुनाव कराए गए। 36 पदों के लिए 200 आवेदन आए, जिनमें से हेड बॉय संजय हांसदा और हेड गर्ल पूर्णिमा कुमारी चुने गए।

Chaibasa News: नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद का पुनर्गठन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक सूत्रों के साथ हुई। सीसीए विभाग के द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों के बीच मतदान पद्धति से हेड बॉय, हेड गर्ल आदि पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने चयनित परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के संपूर्ण छात्र-छात्राओं को चार हाउस में बांटकर विभिन्न पदों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बतौर सीसीए प्रभारी कुल 36 पदों के लिए 200 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें हेड बॉय के लिए कक्षा द्वादश के संजय हांसदा एवं हेड गर्ल के लिए पूर्णिमा कुमारी का चयन किया गया है।डिप्टी
हेड बॉय में कक्षा द्वादश से प्रियदर्शी, डिप्टी हेड गर्ल के लिए कक्षा द्वादश से मल्लिका नूर, विद्यालय प्रिफेक्ट (छात्र) प्राथो दास, विद्यालय प्रिफेक्ट (छात्रा) प्रज्ञांश्री मिश्रा, विद्यालय सांस्कृतिक कप्तान कक्षा द्वादश से कोमल कुमारी, विद्यालय अनुशासन कप्तान कक्षा एकादश से यशकीर्ति, विद्यालय वातावरण कप्तान कक्षा एकादश से जीशान एवं विद्यालय खेल कप्तान कक्षा एकादश से भव्यलाल का चयन किया गया।वृजानंद सदन से कप्तान के लिए कक्षा एकादश के अनित बोस, दयानंद सदन से कप्तान के लिए कक्षा एकादश की प्रियंका महाली, हंसराज सदन से कप्तान के लिए कक्षा द्वादश से मयूर कुमार एवं श्रद्धानंद सदन से कप्तान के लिए कक्षा एकादश से यशकीर्ति का चयन हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


