Chaibasa News: मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बैठक की। आगंतुकों की गहन जांच, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी सुरक्षा चुनौती के लिए सतर्क रहें।

Chaibasa News: मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य लोगों पर कड़ी निगाह रहेगी। उनकी गहन जांच की जाएगी। कारा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में जेल अधीक्षक सहित मंडल कारा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा परिसर की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, प्रवेश नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था, आगंतुकों के सत्यापन, प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम तथा सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल दिया।बैठक में निर्देश दिया गया कि कारा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा कारा परिसर में निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित सतर्कता बरती जाए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य आगंतुकों को समुचित पहचान सत्यापन एवं गहन जांच के उपरांत ही भेंट की अनुमति प्रदान की जाए। इसी प्रकार बंदियों के लिए लाए जाने वाले सभी सामानों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सघन जांच सुनिश्चित करते हुए ही उन्हें कारा परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित अथवा अवांछित सामग्री कारा परिसर में प्रवेश न कर सके। बैठक में कारा परिसर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों को शत-प्रतिशत क्रियाशील रखने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा उपकरणों, निगरानी प्रणाली एवं सुरक्षा कर्मियों की सतत सक्रियता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंडल कारा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव सतर्क एवं तैयार रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।